DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिजली उपकरणों की चोरी रोकने को लेकर जहानाबाद पुलिस सख्त, एसपी ने बिजली विभाग के साथ की संयुक्त बैठक

Jehanabad News: बिजली उपकरणों की चोरी रोकने को लेकर जहानाबाद पुलिस सख्त, एसपी ने बिजली विभाग के साथ की संयुक्त बैठक
InShot_20260720_135842814

जहानाबाद जिले में विद्युत उपकरणों की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के अलावा बिजली विभाग के अधिकारी, लाइनमैन एवं संबंधित मानव बल उपस्थित रहे। इस दौरान जिन क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफॉर्मर, केबल, तार एवं अन्य बिजली उपकरणों की चोरी की घटनाएं हुई हैं, उन क्षेत्रों के लाइनमैन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही चोरी की घटनाओं के कारणों और संभावित संवेदनशील स्थानों की भी समीक्षा की गई। बैठक में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पुलिस और बिजली विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में संयुक्त गश्ती अभियान (पेट्रोलिंग) तेज करने पर भी सहमति बनी।


पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जहानाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी विद्युत उपकरणों की चोरी, छेड़छाड़ या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस को दें। सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा में जनसहयोग अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Jehanabad Police take a tough stance on the theft of electrical equipment; SP holds a joint meeting with the Electricity Department.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़