DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद में रिश्वतखोरी का खुलासा: 40,000 की घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े प्रमुख पति और प्रखंड नाजिर

Jehanabad News: जहानाबाद में रिश्वतखोरी का खुलासा: 40,000 की घूस लेते BDO समेत तीन गिरफ्तार!
Jehanabad News Vigilance Raid Catches BDO and Two Others Red-Handed Taking ₹40,000 Bribe

निगरानी के हत्थे चढ़े प्रमुख पति और प्रखंड नाजिर, 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराये,जहानाबाद में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, निगरानी ने दो को किया गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Digital Women Trust

80,000 रुपये रिश्वत की थी मांग:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पृथ्वी प्रखंड के नाजीर और प्रखंड प्रमुख के पति को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। मामला 15वें वित्त से संबंधित कार्यों का है, जिसमें प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति ने एक काम करवाया था। 7 लाख रुपये के बिल भुगतान के एवज में 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

निगरानी विभाग ने बिछाया जाल:

पीड़ित प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान बबन अंसारी (प्रखंड प्रमुख के पति) को 25,000 रुपये और ब्लॉक के नाजीर दिनेश कुमार प्रभाकर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया।

और भी लोगों पर थी रिश्वत की मांग:

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के नाम पर 30,000 रुपये और ऑपरेटर के नाम पर 10,000 रुपये की मांग की गई थी। हालांकि, निगरानी की कार्रवाई के दौरान इन दोनों ने कोई लेन-देन नहीं किया, जिससे वे गिरफ्तारी से बच गए।

आगे भी जारी रहेगा निगरानी विभाग का एक्शन:

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले कुछ समय में कई भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

जहानाबाद में विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भ्रष्टाचारियों की बढ़ी मुश्किलें

बिहार के जहानाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। विजिलेंस विभाग ने रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर BDO अनिल मिस्त्री, प्रमुख पति बबन मियां और नजीर सुनील कुमार को ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लेने की खबर सामने आई। जबकि अधिकारियों ने बताया कि BDO को पूछताछ के बाद उनकी संलिप्तता नहीं होने के कारण छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत पर हुई, जिसने गांव में पेवर ब्लॉक लगाने के बाद भुगतान के बदले रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी।


पेवर ब्लॉक भुगतान के लिए BDO के नाम से मांगी गई थी रिश्वत

रतनी फरीदपुर प्रखंड में एक ठेकेदार ने गांव में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा किया था। जब उसने अपना भुगतान लेने के लिए संपर्क किया, तो अधिकारियों ने 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से कर दी, जिसके बाद टीम ने गुरुवार दोपहर कार्यालय में छापा मार दिया।


विजिलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत में

छापेमारी के दौरान, विजिलेंस टीम ने दोनो को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए जहानाबाद सर्किट हाउस ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद BDO को रिहा कर दिया गया। बाकी दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती, होगी कड़ी कार्रवाई!

बिहार सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हाल के दिनों में विजिलेंस विभाग ने कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।

Jehanabad bribery case, Bihar corruption news, BDO bribery Bihar, Vigilance raid Jehanabad, Bihar government action, Anti-corruption Bihar, Jehanabad latest news, Bihar BDO arrest.

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। 

https://hindibylines.wpcomstaging.com/bihar-news-massive-uproar-in-bihar-legislative-council-cm-nitish-kumar-and-rabri-devi-clash/
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़