DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद को मिला 8.75 करोड़ का स्वास्थ्य सौगात: सिकरिया में 30 शैय्या CHC और 7 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास

Jehanabad News: जहानाबाद को मिला 8.75 करोड़ का स्वास्थ्य सौगात: सिकरिया में 30 शैय्या CHC और 7 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास
IMG_20250512_103947

जहानाबाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। 11 मई 2025 को सिकरिया पंचायत में आयोजित भव्य समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने रिमोट के माध्यम से 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सिकरिया और सात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शिलान्यास किया। यह परियोजना कुल 8.75 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।
स्वास्थ्य अवसंरचना को मिलेगा नया विस्तार
इस परियोजना के तहत सिकरिया CHC के लिए 575 लाख रुपये और सात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (कोरमा, कालूपुर, किन्दुई, रुस्तमचक, रतनी बाजार, चगौड़ी और कुण्डली) के लिए प्रति केंद्र 42.84 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। CHC का निर्माण कार्य तीन महीनों में और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण 11 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया विज़न साझा
मंत्री श्री मंगल पांडेय ने बताया कि जिले में पहले से चल रही स्वास्थ्य परियोजनाएं भी तेज़ी से प्रगति पर हैं। सदर अस्पताल में 150 शैय्या वाले अस्पताल का निर्माण 93.53 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। वहीं, 42 शैय्या वाले PICU (2.5 करोड़) और 50 शैय्या वाले प्री-फैब फील्ड अस्पताल (3.5 करोड़) का कार्य पूरा हो चुका है।
स्वास्थ्य सेवाएं हर गाँव तक
अब जिले के प्रत्येक CHC पर 242 प्रकार की दवाएं और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 125 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, पाँच ANM को AES/JE से लड़ने के लिए ‘चमकी किट’ भी वितरित की गई। 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है।
भविष्य की दिशा: आत्मनिर्भर भारत की ओर
मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में 2600 आयुष चिकित्सकों की बहाली प्रक्रिया और CHU के लिए नियुक्तियां जारी हैं। GNM व पैरामेडिकल संस्थानों में पठन-पाठन प्रारंभ हो चुका है।
सशक्त गाँव, स्वस्थ बिहार का संकल्प
समारोह में जिलाधिकारी  अलंकृता पांडेय, बिहार विधान परिषद सदस्य , भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष  सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री महोदय ने कहा, “गाँव, महिलाएं और बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा – यही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है, जिसे हम सभी मिलकर साकार करेंगे।”

Jehanabad News: Jehanabad gets health gift of 8.75 crores: Foundation stone laid for 30 bed CHC and 7 Health and Wellness Center in Sikaria

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़