DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मखदुमपुर में जन स्वराज की सक्रियता बढ़ी — शंकर स्वरूप का चुनावी जनसंपर्क तेज

Jehanabad News: मखदुमपुर में जन स्वराज की सक्रियता बढ़ी — शंकर स्वरूप का चुनावी जनसंपर्क तेज
IMG_20251108_214459

जहानाबाद केबिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मखदुमपुर सीट पर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। बड़े दलों के साथ-साथ जन स्वराज पार्टी भी इस क्षेत्र में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गई है। जन स्वराज के दावेदार शंकर स्वरूप मखदुमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का दावा पेश कर चुके हैं और अभी से ही घर-घर जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

जन स्वराज पार्टी का मुख्य एजेंडा बिहार के बाहर पलायन कर रहे युवाओं को राज्य में रोजगार उपलब्ध कराते हुए रोकना है। पार्टी का कहना है कि बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग एवं प्लांट लगाने का लक्ष्य रहेगा, ताकि यहां के युवाओं को घर में ही रोजगार मिल सके।

Digital Women Trust

इधर, जन स्वराज के पुराने कार्यकर्ता जो अन्य दलों में चले गए थे, वे भी वापस लौटने लगे हैं। पार्टी के पूर्व सक्रिय कार्यकर्ता प्रेम किशोर पासवान ने शंकर स्वरूप के समर्थन में खुलकर सामने आते हुए कहा है कि वे बिहार के कई गांवों का दौरा कर चुके हैं और आज भी लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा —
“बिहार में विकास अब भी काफी दूर है। गरीबों के पास आज भी पक्का मकान नहीं है। पीने का शुद्ध पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले गरीबों को छत, घर-घर शुद्ध पानी और युवाओं को बिहार में रोजगार देना प्राथमिकता होगी।”

पासवान ने दावा किया कि इस चुनाव में जन स्वराज पार्टी पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

मखदुमपुर विधानसभा में बढ़ते जन संपर्क और स्थानीय कार्यकर्ताओं की वापसी से जन स्वराज पार्टी की चुनावी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

Jehanabad News: Jan Swaraj’s activism increases in Makhdumpur – Shankar Swarup’s election campaign intensifies

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़