DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चुन्नू शर्मा के समर्थन में तेज प्रताप का जहानाबाद में रोड शो — उमड़ा जन सैलाब

Jehanabad News: चुन्नू शर्मा के समर्थन में तेज प्रताप का जहानाबाद में रोड शो — उमड़ा जन सैलाब
IMG_20251109_160600

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जहानाबाद में चुनावी प्रचार का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।  निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के समर्थन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शहर में भव्य रोड शो किया। रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

करीब 45 मिनट तक चले इस रोड शो के दौरान तेज प्रताप यादव खुली गाड़ी में खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। समर्थकों के बीच लगातार नारेबाजी होती रही तथा कार्यकर्ताओं ने चुन्नू शर्मा को विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

Digital Women Trust

रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ तेज प्रताप यादव को प्रदत्त Y+ श्रेणी की सुरक्षा टीम भी लगातार मुस्तैदी से उनकी सुरक्षा में लगी रही।

तेज प्रताप के इस रोड शो से जहानाबाद की चुनावी सियासत में नई ऊर्जा और हलचल देखने को मिली है। अब देखना यह होगा कि इस रोड शो का चुनावी समीकरण और मतदाताओं के रुझान पर कितना प्रभाव पड़ता है।

Jehanabad News: Tej Pratap’s roadshow in Jehanabad in support of Chunnu Sharma – huge crowd gathered

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़