DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फल्गु नदी में भीषण बाढ़ के लिए अवैध खनन को ठहराया गया जिम्मेदार, विधायक रामबली सिंह यादव ने जताई गहरी चिंता

Jehanabad News: फल्गु नदी में भीषण बाढ़ के लिए अवैध खनन को ठहराया गया जिम्मेदार, विधायक रामबली सिंह यादव ने जताई गहरी चिंता
IMG_20250718_131513


जहानाबाद/घोसी, फल्गु नदी में आई भीषण बाढ़ को लेकर घोसी के विधायक रामबली सिंह यादव ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध बालू खनन को इस आपदा का मुख्य कारण बताया है। उन्होंने कहा कि 2009 से लेकर अब तक उन्होंने इतना भयावह बाढ़ कभी नहीं देखा। इस बार की बाढ़ ने जिले के सैकड़ों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है और जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

विधायक यादव ने बताया कि फल्गु नदी के किनारे बने कुल 17 तटबंध टूट चुके हैं, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से फल्गु नदी में निर्दयी तरीके से हो रहा अवैध बालू खनन नदी की गहराई और प्रवाह को असंतुलित कर रहा है, जिससे बाढ़ की भयावहता बढ़ी है।

हालांकि प्रशासन की ओर से बाढ़ का कारण डेढ़ लाख क्यूसेक पानी के अचानक छोड़े जाने को बताया गया है, लेकिन विधायक का कहना है कि यदि नदी की संरचना के साथ खिलवाड़ नहीं किया गया होता, तो इतनी गंभीर स्थिति नहीं उत्पन्न होती।

रामबली सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से तत्काल तटबंधों की मरम्मती का कार्य शुरू करवा दिया है और प्रशासन से अपील की है कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र सहायता मिल सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सत्यापन (Voter Verification) की समय-सीमा बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग इस समय अपने घरों से बाहर हैं और उन्हें दस्तावेज़ अपडेट करने में कठिनाई हो रही है, ऐसे में समय सीमा बढ़ाना जनहित में आवश्यक है।

विधायक ने प्रशासन से दीर्घकालीन समाधान की मांग करते हुए कहा कि अगर अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो भविष्य में और भी भयावह स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Jehanabad News: Illegal mining was held responsible for the severe flood in Falgu river, MLA Rambali Singh Yadav expressed deep concern

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़