DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हम नेता चुन्नू शर्मा के दावते इफ्तार पार्टी  में उमड़ा जनसैलाब

Jehanabad News: हम नेता चुन्नू शर्मा के दावते इफ्तार पार्टी  में उमड़ा जनसैलाब
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 276.04657;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

जहानाबाद: ताज रेस्ट हाउस में हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) पार्टी के नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में जहानाबाद के विभिन्न मोहल्लों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ कई बुद्धिजीवी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और आम लोग भी शरीक हुए।

भाईचारे और सौहार्द का संदेश

इफ्तार के इस अवसर पर सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ रोजा खोला और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चुन्नू शर्मा की सराहना की।

Digital Women Trust

चुन्नू शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता

जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया, वहीं दूसरी ओर हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा द्वारा आयोजित इस भव्य इफ्तार में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वे लगातार जहानाबाद के लोगों के दिलों में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं।

जनता ने जताया आभार

दावते-इफ्तार में शामिल हुए लोगों ने चुन्नू शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनकी शख्सियत सबसे अलग है, वे हमेशा हर वर्ग और समुदाय को जोड़ने का काम करते हैं। इसी वजह से उनके निमंत्रण पर इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चुन्नू शर्मा का संदेश – प्यार और सौहार्द ही मकसद

इस मौके पर हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा ने कहा—
“इस आयोजन का मकसद सिर्फ प्यार और सौहार्द का संदेश देना था। लोग इसे चुनावी इफ्तार समझें या आपसी भाईचारे का प्रतीक, यह उनकी सोच पर निर्भर करता है। मेरा केवल एक ही उद्देश्य था कि हम सब एक साथ बैठें, इफ्तार करें और एक-दूसरे के प्रति स्नेह और विश्वास प्रकट करें।”

चुनावी माहौल में चुन्नू शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता

दावते-इफ्तार में उमड़ी बड़ी भीड़ से यह साफ हो गया कि चुन्नू शर्मा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जहानाबाद की राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत हो रही है, और जनता का विश्वास उन पर बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बढ़ती लोकप्रियता का आगामी चुनावों पर क्या असर पड़ता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़