DW Samachar – Header
BREAKING

Arwal News: 80 वृद्ध महिला के पिटाई करने आरोपी दारोगा को एसपी ने किया स्पेंड

Arwal News: 80 वृद्ध महिला के पिटाई करने आरोपी दारोगा को एसपी ने किया स्पेंड
Videoshot_20250327_085207

एमएलसी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने चालू सत्र में विधान परिषद में उठाया था मामला

मुख्यमंत्री ने स्वयं दिया था कार्रवाई का भरोसा

Digital Women Trust

जहानाबाद । अरवल में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वाले दारोगा राघव कुमार झा पर आखिरकार गाज गिर गई है और अरवल एसपी ने आरोपी दारोगा को स्पेंड कर दिया है । पिटाई की शिकार होने वाली वृद्ध लाखमणों देवी राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष रंजन और अरवल मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मां है।

दरअसल में विगत 29, नवम्बर को अरवल जिले के खजुरी पैक्स चुनाव के दरम्यान ड्यूटी पर तैनात एस आई राघव झा पर एक पक्षीय होने का आरोप लगा था इस दरम्यान एक उम्मीदवार के पिता रामाशीष रंजन और चाचा अभिषेक रंजन से पुलिस नोंकझोंक हो गई थी ।उसी रात पुलिस ने टीम उक्त दोनों के घर छापेमारी की थी और छापेमारी में एस आई राघव झा द्वारा 80 वर्षीय वृद्ध लखमणों देवी की पिटाई भी की गई ।पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।इस घटना के विरोध में सांसद और विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल भी एसपी डीएम से मिला था परंतु पुलिस आरोपी दारोगा पर कार्रवाई करने से बचते नजर आ रही थी।

इधर विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने इस मामले को विधान परिषद के चालू सत्र में मामले को जोर-शोर से उठाया। विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्वयं नोटिस लिया और जवाब में कहा कि दोषी पुलिसकर्मी पर अवश्य कार्रवाई होगी।

इधर विधान परिषद में मामले के उठते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया ।अरवल एसपी ने डॉ इनामुल हक ने पुलिस उपाधीक्षक मो. मुशीर आलम और निरीक्षक अजय कुमार सिंह से मामले की जांच कराई। जांच में एस आई राघव झा को दोषी पाया गया। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़