DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों के अच्छे दिन आने की जगी उम्मीद, डीडीसी से मिले फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रतिनिधि

Jehanabad News: फुटपाथ दुकानदारों के अच्छे दिन आने की जगी उम्मीद, डीडीसी से मिले फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रतिनिधि
InShot_20260909_142216173

जहानाबाद। फुटपाथ पर रोजी-रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आदित्य कुमार पीयूष से मुलाकात कर फुटपाथ दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से उनके समक्ष रखा। संघ के जिला अध्यक्ष ने दुकानदारों की समस्याओं, उनके स्थायी पुनर्वास तथा व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। डीडीसी ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके हित में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि गरीब फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए जिला परिषद की जमीन पर स्थायी दुकानें बनाकर उन्हें बसाने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों के हित में कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान मीट, मुर्गा और मछली मंडी के दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। इसके लिए दुकानदारों का सर्वे कर सूची तैयार करने और संबंधित अधिकारियों को सौंपने की बात कही गई। साथ ही सब्जी मंडी को भी व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध तरीके से संचालित करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया गया। डीडीसी के सकारात्मक रुख से फुटपाथ दुकानदारों में उम्मीद जगी है। संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए उप विकास आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Hopes rise for better days for street vendors; representatives of the Street Vendors’ Association met the DDC.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़