DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ग्रामीण क्षेत्र में खुली कपड़ा निर्माण इकाई, महिलाओं समेत 50 लोगों को मिलेगा रोजगार

Jehanabad News: ग्रामीण क्षेत्र में खुली कपड़ा निर्माण इकाई, महिलाओं समेत 50 लोगों को मिलेगा रोजगार
InShot_20260917_192234082

जहानाबाद। जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के भुवन बिगहा में Wardhan Global Cloth Manufacturing Unit का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। आरजेडी के जिला प्रवक्ता विशाल गुप्ता ने फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संचालक धनंजय कुमार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

विशाल गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कपड़ा निर्माण इकाई की शुरुआत होना रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। खासकर ग्रामीण महिलाओं को घर के आसपास रोजगार मिलने से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए भी इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इच्छुक युवा पढ़ाई के बाद यहां प्रशिक्षण लेकर कपड़ा निर्माण के क्षेत्र में अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।

Digital Women Trust

इकाई के संचालक धनंजय कुमार ने बताया कि इस पहल के पीछे उनकी पत्नी को रोजगार से जोड़ने की इच्छा भी प्रमुख कारणों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इकाई का संचालन उनकी पत्नी करेंगी। शुरुआत में महिला और पुरुष मिलाकर कम से कम 50 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इकाई खोलने का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, जो शहर जाकर काम नहीं कर पाती हैं। गांव के आसपास रोजगार मिलने से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी।

धनंजय कुमार ने बताया कि इकाई में स्कूल यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स टी-शर्ट, टी-शर्ट, हाफ पैंट, शर्ट, ट्राउजर, ट्रैक सूट सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों का थोक निर्माण किया जाएगा। आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए स्वेटर और अन्य ऊनी कपड़ों का भी निर्माण किया जाएगा। स्कूलों के लिए थोक में कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे और संस्थानों को विशेष छूट देने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बेहतर गुणवत्ता के कपड़े उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। इकाई में अधिकांश काम स्थानीय ग्रामीण महिला और पुरुष कामगारों के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने ग्रामीण क्षेत्र में कपड़ा निर्माण इकाई की शुरुआत को रोजगार के लिहाज से उपयोगी पहल बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।

Jehanabad News: Garment manufacturing unit opens in rural area; 50 people, including women, to get employment.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़