DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: इंफ्राटेक स्किल टेक्निकल इंस्टीच्यूट में फेयरवेल समारोह, सेफ्टी कोर्स के विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Jehanabad News: इंफ्राटेक स्किल टेक्निकल इंस्टीच्यूट में फेयरवेल समारोह, सेफ्टी कोर्स के विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
InShot_20260917_132941972

जहानाबाद। शहर के उंटा निचली रोड स्थित इंफ्राटेक स्किल टेक्निकल इंस्टीच्यूट में गुरुवार को फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान से सेफ्टी कोर्स पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के मुख्य अतिथि अली शालीन ने सेफ्टी कोर्स पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शैयद अंजल हुसैन ने सेफ्टी कोर्स की उपयोगिता, प्रशिक्षण की आवश्यकता और इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी।

Digital Women Trust

संस्थान के निदेशक समीर ने कहा कि इंफ्राटेक स्किल टेक्निकल इंस्टीच्यूट में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

संस्थान के संस्थापक इंजीनियर फैसल अब्बास ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कौशल हासिल करना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हुनर को लगातार निखारने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। ट्रेनर तारिक अजीज ने भी सेफ्टी प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रमाण पत्र और सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों ने खुशी जताई और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jehanabad News: Farewell ceremony at Infratech Skill Technical Institute; safety course students receive certificates.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़