DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: श्रावण मास में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बराबर क्षेत्र में 13 नमूनों की जांच, 6 फेल

Jehanabad News: श्रावण मास में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बराबर क्षेत्र में 13 नमूनों की जांच, 6 फेल
InShot_20260809_072507907

जहानाबाद। श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं आम श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बराबर क्षेत्र में ढाबों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई। टीम ने विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने लेकर उनकी त्वरित जांच की।

जांच में 7 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि 6 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 650 रुपये का शुल्क भी संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

Jehanabad News: Food Safety Department takes major action in Shravan month, 13 samples tested in Barabar area, 6 fail

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़