DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एफ.एम.डी. राउंड-V टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 2.10 लाख पशुओं को लगेगा टीका

Jehanabad News: एफ.एम.डी. राउंड-V टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 2.10 लाख पशुओं को लगेगा टीका
IMG_20250503_190816

जहानाबाद  जिले में पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए एफ.एम.डी. राउंड-V टीकाकरण अभियान का शुभारंभ श्री कृष्ण गौशाला प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुमारी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि 25 दिनों तक चलने वाले इस नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के दौरान गौ और भैंस जाति के पशुओं को घर-घर जाकर टीका लगाया जाएगा।

Digital Women Trust

जहानाबाद जिले के लिए कुल 2,10,900 खुराक टीकाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत खुराकें बूस्टर डोज़ के रूप में दी जाएंगी। बूस्टर डोज़ उन पशुओं को दी जाएगी जिन्हें पहले ही प्राथमिक डोज़ मिल चुकी है।

डॉ. कुमार ने पशुपालकों को जानकारी देते हुए बताया कि एफ.एम.डी. एक अत्यंत संक्रामक वायरस जनित रोग है, जो हवा, धूल, आहार आदि के माध्यम से तेजी से फैलता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है या पशु की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही इससे बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।

कार्यक्रम में गौशाला के कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. रानी कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, निजी वैक्सीनेटर सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गौशाला के जीर्णोद्धार हेतु भी जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग का यह संयुक्त प्रयास पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत की पहल मानी जा रही है।

Jehanabad News: FMD Round-V vaccination campaign launched, 2.10 lakh animals will be vaccinated

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़