DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सेवनन पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज

Jehanabad News: सेवनन पंचायत सरकार भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज
IMG_20250503_184557

जहानाबाद  जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने आज जहानाबाद सदर प्रखंड के सेवनन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर.टी.पी.एस. केंद्र सहित अन्य सेवाओं से संबंधित सभी कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने खेद प्रकट करते हुए सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

भवन परिसर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में अनियंत्रित रूप से उगे पेड़-पौधे और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा योजना के तहत सफाई और पौध कटाई कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Digital Women Trust

इसके उपरांत डीएम ने सेवनन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहाँ उपस्थिति पंजी में 24 अप्रैल के बाद कोई प्रविष्टि नहीं होने पर सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।

सेंटर में शौचालय की गंदगी और मरीजों के लिए प्रयुक्त बिस्तरों पर मैली चादरें मिलने पर डीएम ने एम.ओ.आई.सी. सेवनन से भी जवाब तलब किया। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए और मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए।जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jehanabad News: DM did a surprise inspection of Sewan Panchayat Government Building, careless employees were reprimanded

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़