DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर अलर्ट: 31 मार्च तक एनओसी लें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Jehanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर अलर्ट: 31 मार्च तक एनओसी लें, नहीं तो होगी कार्रवाई
IMG_20260306_190120


जहानाबाद गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। विभाग की ओर से जिले के सभी होटल, विद्यालय, अस्पताल तथा अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को जल्द से जल्द अग्नि सुरक्षा संबंधी एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त करने का निर्देश जारी किया गया है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी Snehi Sonal ने बताया कि सभी संस्थानों को 31 मार्च से पहले अपनी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एनओसी लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए संबंधित प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), पानी की पर्याप्त व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं पाए जाएंगे या जिनके पास एनओसी नहीं होगा, उनके संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यदि किसी प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना होती है, तो वहां मौजूद लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने सभी संस्थानों के संचालकों से अपील की है कि वे समय रहते अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और विभाग से एनओसी प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संभावित नुकसान को कम किया जा सके।

Jehanabad News: Fire safety alert: Get NOC by March 31, otherwise action will be taken

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़