DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नन्हे कदम संस्थान में सहायक निदेशक माला कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह, सभी की आंखें हुईं नम

Jehanabad News: नन्हे कदम संस्थान में सहायक निदेशक माला कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह, सभी की आंखें हुईं नम
IMG_20250705_120711

जहानाबाद।”नन्हे कदम” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, जहानाबाद में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, माला कुमारी के विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की समन्वयक/मैनेजर रागिनी कुमारी ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक माला कुमारी ने कहा कि “नन्हे कदम” संस्थान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक विशिष्ट संस्थान है, जहां परित्यक्त, भूले-बिछड़े एवं सरेंडर किए गए 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने संस्थान के सभी कर्मियों की मेहनत, सहनशीलता एवं समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहां का हर कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्रचार-प्रसार से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो।

Digital Women Trust

वहीं, समन्वयक रागिनी कुमारी ने भावुक स्वर में कहा कि माला कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरह से संस्थान को दिशा दी, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “आप जहां भी रहें, हम सभी पर आपका आशीर्वाद बना रहे।” भावुकता के कारण वे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकीं।

कार्यक्रम में उपस्थित हरिशंकर कुमार ने कहा कि ऐसे अधिकारी बहुत ही कम होते हैं, जो पदाधिकारी के बजाय अभिभावक की भूमिका में रहकर काम करते हैं और अधीनस्थ कर्मियों को प्रेरित करते हैं। विदाई के इस भावुक पल में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस मौके पर बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन विनोद कुमार पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर ज्योति कुमारी, नर्स रीता कुमारी, आया रूपा देवी, रेणु कुमारी, रंजू कुमारी, चौकीदार विकास कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने सहायक निदेशक माला कुमारी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन स्नेह और आभार के भावपूर्ण माहौल में हुआ।

Jehanabad News: Farewell and felicitation ceremony of Assistant Director Mala Kumari at Nanhe Kadam Sansthan, everyone’s eyes became moist

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़