DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस एन सिन्हा कॉलेज में शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों का स्वागत-सह-सम्मान समारोह आयोजित

Jehanabad News: एस एन सिन्हा कॉलेज में शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों का स्वागत-सह-सम्मान समारोह आयोजित
IMG_20250705_135254

जहानाबाद। स्थानीय एस एन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में महाविद्यालय शिक्षक संघ की एक अहम बैठक में संघ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अख्तर रोमानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने सामूहिक निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु प्राचार्य से समन्वय स्थापित कर सकारात्मक पहल की जाएगी।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना से नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त अतिथि शिक्षकों का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नव नियुक्त शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Digital Women Trust

भौतिकी विभाग के डॉ. सिया शरण, रसायन शास्त्र विभाग की डॉ. निमिषा किरण, समाज शास्त्र विभाग के डॉ. हर्षवर्धन तथा दर्शन शास्त्र विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. कृष्णकांत झा एवं गणित विभाग की डॉ. रानी कुमारी का संघ के सचिव डॉ. एन. पी. सिंह समेत अन्य शिक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अख्तर रोमानी को विश्वविद्यालय प्राध्यापक के पद पर प्रोन्नत होने पर भी सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुबोध कुमार झा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और सभी शिक्षकों ने बधाई दी।

बैठक में शिक्षक संघ ने यह संकल्प लिया कि महाविद्यालय में शिक्षा के स्तर को निरंतर ऊंचा उठाने के लिए सभी शिक्षक सतत प्रयासरत रहेंगे तथा प्राचार्य से नियमित संवाद कर सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

इस बैठक में संघ की उपाध्यक्ष कुमकुम कुमारी, सचिव डॉ. एन. पी. सिंह, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. शशिधर गुप्ता सहित डॉ. बब्लू कुमार, डॉ. सुनील कुमार, इंतेखाब आलम, डॉ. कवींद्र भगत, डॉ. ज्योतिर्माया, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो एवं डॉ. शोभा रानी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ।

Jehanabad News: Teachers’ Union organized a welcome-cum-honor ceremony for teachers at S N Sinha College

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़