DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सहायक निदेशक माला कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह, छात्राओं के अनुशासन की सराहना

Jehanabad News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सहायक निदेशक माला कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह, छात्राओं के अनुशासन की सराहना
IMG_20250711_201908

जहानाबाद, : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद में जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक माला कुमारी का विदाई एवं सम्मान समारोह बड़े ही भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सहायक निदेशक माला कुमारी ने विद्यालय की छात्राओं की अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य रचनात्मक एवं प्रशैक्षणिक कार्यों में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्राएं भविष्य में देश की सुयोग्य नागरिक बनेंगी। समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में आम के पौधे भी लगाए गए।

Digital Women Trust

समारोह का संचालन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य राजेश कुमार ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माला कुमारी का कार्यकाल जहानाबाद में सराहनीय रहा है। उन्होंने उन्हें एक मार्गदर्शक एवं अभिभावक की भूमिका निभाने वाली अधिकारी बताया और उनके योगदान के प्रति आभार जताया।

समारोह में धन्यवाद ज्ञापन “नन्हे कदम” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की समन्वयक/मैनेजर रागिनी कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन इकाई के हरिशंकर कुमार, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्राएं, स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे। सभी ने माला कुमारी के बेहतर कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

पूरे आयोजन में भावुकता और सौहार्द्र का माहौल देखने को मिला। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jehanabad News: Farewell and felicitation ceremony of Assistant Director Mala Kumari at Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya, appreciation of discipline of students

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़