DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण पर दिया गया जोर

Jehanabad News: नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण पर दिया गया जोर
IMG-20250422-WA0040

जहानाबाद नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना तथा जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति के निर्देशानुसार जहानाबाद में 15 से 30 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला गंगा समिति और नगर पंचायत घोषी के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति-सह-निदेशक, डीआरडीए डॉ. रोहित कुमार मिश्रा ने की। उनके साथ जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे  अमित कुमार तथा जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान माधवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत घोषी के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।

Digital Women Trust

बैठक के दौरान डॉ. रोहित कुमार मिश्रा ने गंगा की सहायक नदियों एवं अन्य जल स्रोतों जैसे तालाब और घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, श्रमदान करें, वृक्षारोपण कराएं और आमजन को जागरूक करें।

इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निर्मल और अविरल नदियों के संरक्षण के लिए हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी साझा की गई।

Jehanabad News: Emphasis was laid on cleanliness and conservation of water sources under the Namami Gange campaign

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़