DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: विश्व पृथ्वी दिवस पर फुटपाथ दुकानदार संघ ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जहानाबाद विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया (NASVI) के बैनर तले फुटपाथ दुकानदार संघ द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर दुकानदारों ने शपथ ली कि वे अपने आस-पड़ोस में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।

कार्यक्रम में जल जीवन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में लोग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भूलते जा रहे हैं, जिसका परिणाम बढ़ती गर्मी और तरह-तरह की बीमारियों के रूप में सामने आ रहा है। हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और उपजाऊ जमीन पर बेतरतीब निर्माण से महंगाई और जल संकट जैसे गंभीर संकट उत्पन्न हो रहे हैं।

राजेश कुमार, गुड्डू कुमार और संजय साहू ने भी जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, राजेंद्र चंद्रवंशी, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद शहजाद और किरण देवी ने मुख्य अतिथि अरविंद कुमार चोपड़ा का पौधा और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर बेवजह पानी की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतोष राम, प्रदीप साहू, विनोद चौधरी, सुदर्शन चौधरी, योगेश कुमार ठाकुर, अनिल चौधरी और किरण देवी ने भी क्रमबद्ध तरीके से अपने विचार साझा किए।
अंत में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

Jehanabad News: On World Earth Day, the pavement shopkeepers association took a pledge to protect the environment

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News