प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान
जहानाबाद। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा जहानाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंचल प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक एकता और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान चंचल प्रजापति की ओर से डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की प्रतिमाओं का वितरण भी किया गया। इसमें सतीश कुमार प्रजापति और सोनू कुमार प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।
डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा रियासतों के विलय के आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और संविधान निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘देशभक्त रत्नप्पा कुम्हार’ के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में राहुल प्रजापति, शंकर प्रजापति, करीमन प्रजापति, वासुदेव पंडित, अमलेश प्रजापति, रामाधार पंडित, उमेश पंडित, काशी पंडित, मीणा कुमारी प्रजापति, पूजा कुमारी, बिंदु पंडित सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
Jehanabad News: Dr. Ratnappa Kumbhar’s 117th birth anniversary celebrated.



















