DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News : एनीमिया, NCD एवं यक्ष्मा अभियान की डीएम ने की समीक्षा

Jehanabad News : एनीमिया, NCD एवं यक्ष्मा अभियान की डीएम ने की समीक्षा
InShot_20260909_203232391

लक्ष्य के अनुरूप जांच बढ़ाने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनीमिया मुक्त बिहार अभियान, गैर-संचारी रोग (NCD) अभियान, चिकित्सा आपके द्वार एवं यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने एनीमिया एवं NCD जांच की प्रखंडवार दैनिक उपलब्धि की जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जांच अभियान को लगातार जारी रखने का निर्देश दिया। एनीमिया जांच के लिए घोसी में प्रतिदिन 500, हुलासगंज में 450, सिकरिया में 500, सदर अस्पताल में 550, काको में 600, मोदनगंज में 500, मखदुमपुर में 800 तथा रतनी फरीदपुर में 550 जांच का दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Digital Women Trust

जिला पदाधिकारी ने लाल, नीली एवं गुलाबी IFA गोलियों के साथ-साथ IFA सिरप के वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन स्तर के अनुसार उन्हें पर्याप्त मात्रा में IFA उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी जांच एवं IFA वितरण का सही तरीके से दस्तावेजीकरण करने तथा प्रतिदिन एनीमिया मुक्त बिहार ऐप/गूगल शीट और NCD ऐप/गूगल शीट पर डेटा की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गलत या अपूर्ण रिपोर्टिंग पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करने की बात कही गई।

यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, चिन्हित मरीजों का समुचित उपचार तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि एनीमिया मुक्त बिहार, चिकित्सा आपके द्वार, NCD एवं यक्ष्मा उन्मूलन अभियान सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन अभियानों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jehanabad News: DM reviews Anemia, NCD, and Tuberculosis campaign.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़