DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला शिक्षा पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

Jehanabad News: जिला शिक्षा पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी
IMG_20260408_165118


जहानाबाद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने काको प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च माध्यमिक विद्यालय देवघरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, कार्यालय के रख-रखाव तथा पठन-पाठन की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कमियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने स्वयं क्लास लेकर छात्रों से सवाल-जवाब किए और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास जरूरी है।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार रहें। बच्चों को नियमित रूप से होमवर्क दें और उनकी सीखने की क्षमता को विकसित करने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि जो शिक्षक ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे, उन्हें विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों से बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने की अपील की।

Jehanabad News: District Education Officer’s surprise inspection, strict warning on negligence

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़