DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नीट छात्रा मौत मामले में न्याय की मांग तेज, जहानाबाद में निकला मौन जुलूस

Jehanabad News: नीट छात्रा मौत मामले में न्याय की मांग तेज, जहानाबाद में निकला मौन जुलूस
IMG_20260206_213050

जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आम लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जहानाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार मौन जुलूस शहर के ईदगाह से शुरू हुआ, जो पंचमहल और कच्ची दरगाह होते हुए कारगिल चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर छात्रा को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग लिखी हुई थी। जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन में मौजूद मोहम्मद रिज़वान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक छात्रा का नहीं, बल्कि पूरे राज्य की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह की घटनाओं के कारण अभिभावकों में डर का माहौल बन रहा है और कई माता-पिता अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहर भेजने से हिचकिचा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सरकारी अभियानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नारों के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जांच टीम अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। मौन जुलूस के समापन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त सजा नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले को लेकर पूरे जिले में लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Jehanabad News: Demand for justice intensifies in NEET student death case, silent procession taken out in Jehanabad

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़