DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:केसरवानी वैश्य सभा के सावन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Jehanabad News:केसरवानी वैश्य सभा के सावन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
InShot_20260821_174804648

जहानाबाद। गौरक्षणी स्थित आरपीएस मैरिज हॉल में शुक्रवार को केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

वहीं, बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया और पूरा माहौल उत्साह एवं उमंग से भर गया।कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ परिवार के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों को भी आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के दौरान सावन की हरियाली और पारंपरिक उत्सव की झलक भी देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इसके साथ ही शाम करीब पांच बजे सावन महोत्सव का समापन हुआ।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अतिथियों, समाज के सदस्यों, प्रतिभागियों और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jehanabad News: Cultural programs enthralled the audience at the Sawan Festival organized by Kesarwani Vaishya Sabha.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़