DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रोगी हितधारक मंच की बैठक में सिविल सर्जन ने की समीक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन व मानसून से बचाव पर जोर

Jehanabad News: रोगी हितधारक मंच की बैठक में सिविल सर्जन ने की समीक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन व मानसून से बचाव पर जोर
IMG_20250708_150546

जहानाबाद को सदर अस्पताल स्थित जीएनएम कॉलेज के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में रोगी हितधारक मंच की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सिविल सर्जन ने मंच के कार्यों की समीक्षा की और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान व मानसून से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा की।

बैठक में तेरह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सीएचओ, एएनएम, पंचायती राज प्रतिनिधि, फाइलेरिया मरीज, आशा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी:
सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और लाइलाज रोग है, जिससे बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता अनिवार्य है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा,

“फाइलेरिया से बचाव का सबसे कारगर तरीका जागरूकता है। स्वच्छता का पालन करें और फाइलेरिया मरीज एमएमडीपी किट का सही तरीके से उपयोग करें।”

मानसून में सतर्क रहने की अपील:
सिविल सर्जन ने रोगी हितधारक मंच के सदस्यों से कहा कि आगामी मानसून में अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव न होने दें और मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय करें। उन्होंने सभी सीएचओ को निर्देश दिया कि मंच की बैठकों में बारिश से फैलने वाली बीमारियों पर चर्चा करें और लोगों को जागरूक करें।

फाइलेरिया मरीजों को दी गई खास जानकारी:
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने मरीजों को हाथीपांव की साफ-सफाई और दवा सेवन अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रोफाइलेरिया पॉजिटिव मरीजों को 12 दिन तक दवा दी जाती है, जबकि अन्य लोगों को साल में एक बार फाइलेरिया की दवा जरूर लेनी चाहिए।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार निशिकांत ने विकलांगता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और अन्य सवालों का समाधान किया।
इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के रविरंजन कुमार, वीबीडीसी दीक्षा, सीफार से डॉ. श्याम व पल्लवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Civil surgeon reviewed the meeting of patient stakeholder forum, emphasised on filariasis elimination and protection from monsoon

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़