DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: IPS Success Story: सोशल मीडिया से दूरी, किताबों से नाता… जानिए कैसे जहानाबाद SP विनीत कुमार ने पाई UPSC में सफलता

जहानाबाद,यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें सफलता के लिए कड़ी मेहनत और बेहतर रणनीति बेहद जरूरी है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले विनीत कुमार की, जो आज जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत हैं।

विनीत कुमार ने दूसरी बार में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से पूरी की है और मास्टर्स डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई के प्रति उनका लगाव अब भी बरकरार है।

सोशल मीडिया से दूरी और किताबों से दोस्ती
सोशल मीडिया को लेकर उनकी सोच साफ है। उनका मानना है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान इंटरनेट का सीमित और सही उपयोग जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया से पूरी दूरी बनाना चाहिए क्योंकि यह सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन बन सकता है। विनीत कुमार का कहना है कि अच्छी किताबों और बेहतर रणनीति से यूपीएससी में सफलता पाई जा सकती है।

सच्चाई, अनुशासन और मेहनत पर भरोसा
IPS विनीत कुमार युवाओं को संदेश देते हैं कि सच्ची लगन, अनुशासन और गलतियों से सीखने की आदत सफलता की कुंजी है। वे कहते हैं,

“छोटी-छोटी गलतियां असफलता का कारण बन सकती हैं। जरूरी है कि आप अपनी पढ़ाई का एनालिसिस करें, गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारते हुए आगे बढ़ें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।”

जहानाबाद SP के तौर पर सातवीं पोस्टिंग
विनीत कुमार वर्तमान में जहानाबाद में SP के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विशेष शाखा, पटना समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यह उनकी सातवीं पोस्टिंग है। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

Jehanabad News: IPS Success Story: Distance from social media, relationship with books… know how Jehanabad SP Vineet Kumar got success in UPSC

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News