DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Jehanabad News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 269.44183;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

जहानाबाद: जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला सेरथुआ मोड़ के पास का है, जहां एक जेसीबी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम:

मृतक की पहचान विक्रम चौधरी (पुत्र कमलेश चौधरी, ग्राम+पोस्ट- मांदिल, थाना- परसविगहा, प्रखंड+जिला- जहानाबाद, बिहार) के रूप में हुई है। हादसा सरथुआ बाजार के पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवक जहानाबाद से अपने गांव मांदिल लौट रहे थे।

Digital Women Trust

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल:

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल जीतू लाल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, विक्रम चौधरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा:

गांव वालों के अनुसार, जिले में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों की मांग ‘दोषी पर हो कार्रवाई‘:

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वे प्रशासन से जेसीबी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़