DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विधान पार्षद कुमार नागेंद्र ने की शेरघाटी को जिला बनाने की मांग

Jehanabad News: विधान पार्षद कुमार नागेंद्र ने की शेरघाटी को जिला बनाने की मांग
Videoshot_20250328_075338

जिला बनने के सभी मापदंडों को पूरा करता है शेरघाटी

जहानाबाद ।विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव लगातार सदन में जन समस्याओं से जुड़ी हुई मुद्दे उठा रहे हैं। किसी कड़ी में उन्होंने गया जिले के शेरघाटी को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने सदन में कहा कि शेरघाटी अनुमंडल के तहत नौ प्रखंड आते हैं। बिहार में इससे भी कम प्रखंड वाले जिला बन गए हैं। ऐसे मे शेरघाटी को अब तक जिला का दर्जा नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री जिस तरह से परिवर्तन यात्रा के तहत सभी जिलों का भ्रमण कर रहे थे। यदि शेरघाटी भी जिला होता तो मुख्यमंत्री वहां जाते और मेडिकल कॉलेज जैसे सौगात उस जिले को भी मिलता। लेकिन जिला नहीं बनने के कारण कई तरह की समस्याएं आ रही है। इससे विकास सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। सदन में संबंधित विभाग के मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कुमार नगेंद्र ने कहा कि इस इलाके को जिला बनाने की दिशा में पहल की जानी चाहिए।ताकी यहां विकास की गति तेज हो सके। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं। इन सरकार उन लोगों की मांगों को नहीं सुन रही है जिससे विकास प्रभावित हो रहा है। पहले से ही गया काफी बड़ा जिला है। ऐसे में शेरघाटी को अलग जिला बनना चाहिए ।उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट करते हुए कहा कि शेरघाटी जिला बनाए जाने के सभी मापदंडों को पूरा करता है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़