DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, ADPO लक्ष्मण यादव ₹50,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jehanabad News: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, ADPO लक्ष्मण यादव ₹50,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
IMG_20250527_230441

जहानाबाद (बिहार): बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के सहायक शिक्षा पदाधिकारी (ADPO) लक्ष्मण यादव को विशेष निगरानी इकाई (Special Vigilance Unit) ने ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह राशि विभागीय कर्मचारी कौशल किशोर से उनके वेतन, GPF और पेंशन पास कराने के एवज में मांगी गई थी।

ऐसे हुई करवाई

Digital Women Trust

दरअसल में कौशल किशोर ने निगरानी इकाई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि लक्ष्मण यादव उनसे खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी टीम ने मंगलवार शाम को जाल बिछाया और लक्ष्मण यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार से शिक्षा व्यवस्था शर्मसार

ऐसा नहीं है कि पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। एक ओर जहां सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ भ्रष्ट अधिकारी केवल रिश्वतखोरी में लगे हैं। ऐसे मामलों से न केवल विभाग की छवि को ठेस पहुंचती है, बल्कि ईमानदार कर्मचारियों को भी भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ता है।

आगे की कार्रवाई जारी…

विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, आरोपी लक्ष्मण यादव के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। साथ ही विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह के और भी मामले जुड़े हुए हैं।
वहीं ADPO की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि शिक्षा जैसे पवित्र विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

Jehanabad News: Big scam in education department, ADPO Laxman Yadav arrested taking ₹50,000 bribe

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़