DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बैंक यूनियनों ने तीन दिवसीय हड़ताल टाली, सोमवार से सामान्य रहेगी बैंकिंग सेवा

Jehanabad News: बैंक यूनियनों ने तीन दिवसीय हड़ताल टाली, सोमवार से सामान्य रहेगी बैंकिंग सेवा
InShot_20260927_232837423

IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति, लंबित मांगों पर आगे भी जारी रहेगी बातचीत

जहानाबाद। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है और सोमवार, 28 सितंबर से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Digital Women Trust

UFBU की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इसमें बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के बाद कई महत्वपूर्ण विषयों पर आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।

बैठक में बैंकों में बचे हुए शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति इस संबंध में उपलब्ध विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान की दिशा में काम करेगी। इस दौरान बैंक ग्राहकों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इसके अलावा स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना को लेकर भी आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी। IBA यूनियनों और एसोसिएशनों के सुझाव एवं आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

वहीं, 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज शेष लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल स्थगित होने के बाद 28 सितंबर से बैंक शाखाओं में जमा-निकासी, चेक, बैंकिंग लेनदेन समेत अन्य नियमित सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। UFBU से जुड़े विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों ने IBA के साथ हुई बातचीत और आगे की वार्ता को देखते हुए आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है।

Jehanabad News: Bank unions defer three-day strike; banking services to remain normal from Monday.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़