DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बैंक कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण, आम जनता के लिए लगा नोट और सिक्का विनिमय मेला

Jehanabad News: बैंक कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण, आम जनता के लिए लगा नोट और सिक्का विनिमय मेला
IMG-20260523-WA0011

भारतीय रिज़र्व बैंक पटना की पहल पर जहानाबाद में बैंक कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं आम लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों में नोट और सिक्का विनिमय मेले भी लगाए गए, जहां लोगों ने कटे-फटे और गंदे नोट बदलवाने की सुविधा का लाभ उठाया। भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना द्वारा जहानाबाद जिले में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एलडीएम कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक, गया-पटना रोड, जहानाबाद में 21 मई 2026 को किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों को कटे-फटे और गंदे नोटों को बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आम नागरिकों को बैंक शाखाओं में बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जा सके।कार्यक्रम के दौरान बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं, असली और नकली नोटों की पहचान तथा जाली नोटों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बैंकिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इसके अलावा आम जनता की सुविधा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 मई 2026 को जहानाबाद शहर के मुख्य सड़क स्थित एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बंधन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शाखाओं में गंदे नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने आसानी से कटे-फटे नोटों और सिक्कों का विनिमय कराया। इस दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि गंदे या कटे-फटे नोट तथा सिक्कों को बदलने की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध है और इसके लिए बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के बीच नोट और सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड भी वितरित किए गए।आरबीआई और जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है। साथ ही आम नागरिकों को नकली नोटों की पहचान और नोट विनिमय की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Bank employees received special training, note and coin exchange fair held for the general public

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़