DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘नन्हें कदम’ संस्था का जागरूकता अभियान, कानूनी प्रक्रिया से ही हो बच्चों का दत्तक ग्रहण

Jehanabad News: ‘नन्हें कदम’ संस्था का जागरूकता अभियान, कानूनी प्रक्रिया से ही हो बच्चों का दत्तक ग्रहण
IMG_20250823_164053

जहानाबाद समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त ‘नन्हें कदम’ विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि 0 से 6 वर्ष तक की आयु के अनाथ या परित्यक्त बच्चों की सुरक्षित परवरिश हो और उन्हें कानूनी प्रक्रिया से दत्तक माता-पिता का स्नेह मिल सके।

संस्था की टीम ने हाल ही में जहानाबाद के विभिन्न अस्पतालों में कैंप लगाकर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि किसी भी बच्चे को सार्वजनिक स्थान या अस्पताल से सीधे गोद लेना कानूनन अपराध है। बच्चों को केवल निर्धारित विधिक प्रक्रिया के माध्यम से ही गोद लिया जा सकता है।

Digital Women Trust

संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि किसी को कोई बच्चा अनाथ अवस्था में या परित्यक्त स्थिति में मिलता है, तो तुरंत ‘नन्हें कदम’ संस्था को सूचित करें। संस्था ऐसे बच्चों की देखभाल करती है और नि:संतान दंपतियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद दत्तक दिलाती है, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य और नया परिवार मिल सके।

अभियान में संस्था की समन्वयक रागिनी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. विवेक नंदन समेत 10 सदस्यीय टीम सक्रिय रही। टीम ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया और इसके लाभ की जानकारी दी। संस्था में आया, नर्सिंग असिस्टेंट और सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी की गई है, ताकि बच्चों की देखभाल और सुरक्षा हर स्तर पर सुनिश्चित हो सके।

संस्था की ओर से अपील की गई कि लोग किसी भी अनाथ या परित्यक्त बच्चे की जानकारी छिपाने के बजाय संस्था तक पहुंचाएं, ताकि किसी मासूम की जिंदगी सुरक्षित हो और समाज में “सुरक्षित बचपन-बिकसित समाज” का संदेश मजबूत हो सके।

Jehanabad News: Awareness campaign of ‘Nanhe Kadam’ organization, adoption of children should be done only through legal process

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़