DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Google New Material 3 redesign: क्या अचानक बदल गई आपके भी फोन की कॉलिंग स्क्रीन? जानें क्या है इसके पीछे की वजह, क्यों हुए ऐसे बदलाव…

Why Did Phone Calling Screen Suddenly Change?

क्या आपके फोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक बदल गई? जानिए Google के नए Material 3 redesign, Android अपडेट और इसके फीचर्स की पूरी जानकारी।

Why Did Phone Calling Screen Suddenly Change?

बीते दिनों अचानक आपके फोन के स्क्रीन और कुछ फीचर्स में बदलाव दिखने लगे होंगे। और अचानक यह बदलाव गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक Android यूजर्स के फोन में दिखने लगे। लोगों को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनके फोन ऐप का डायलर इंटरफेस बिना किसी वॉर्निंग या परमिशन लिए अचानक बदल गया। जिसके बाद यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ और इस बारे में नाराजरी भी जाहिर कर रहे हैं।


आईए जानते हैं कि आखिर एंड्रॉयड फोंस में ऐसे बदलाव की वजह क्या है….
दरअसल, यह बदलाव Google के Material 3 Expressive redesign का हिस्सा है, जो हाल ही में Android 16 के साथ पेश किया गया है।

फोन ऐप और डायलर स्क्रीन में बदलाव

Google Phone ऐप में अब कॉल लॉग पहले जैसा ग्रुपिंग व्यू नहीं दिखाता और हर कॉल को अलग-अलग लिस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर Home टैब में रखा गया है। रीडिजाइन्ड एलिमेंट्स की बात करें तो कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में नजर आती हैं। साथ ही नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे Missed, Spam, Contacts जैसी कैटेगरी आसानी से अलग की जा सकती हैं।

इसके अलावा इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े, गोल और आयताकार बटन ऐड किए गए हैं, ताकि कॉल हैंडलिंग आसान हो। वहीं, कॉल रिसीव करने और काटने के लिए नया जेस्चर सिस्टम शामिल किया गया है और अब यूजर्स स्वाइप या टैप, दोनों ऑप्शन चुन सकते हैं।

इस वजह से हैरान रह गए लाखों यूजर्स

नए अपडेट का रोलआउट server-side activation से किया गया है, यानी बिना किसी ऐप अपडेट इंस्टॉल किए ही डायलर UI बदल गया। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उनका इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होते ही इंटरफेस अचानक नया दिखने लगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि वे अचानक हुए इस बदलाव से परेशान हो गए, क्योंकि ऐप पूरी तरह से अलग महसूस होने लगा।

वहीं कुछ यूजर्स को नया डिजाइन पसंद आया, तो कुछ को यह बेहद ‘confusing’ और ‘unnecessary’ लगा।

क्या है ऐसे बदलाव की वजह, क्यों हुआ ये जरूरी

Google का कहना है कि यह नया डिजाइन रिसर्च पर बेस्ड है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की थी, जिसमें पाया गया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन के जरिए लोग स्क्रीन पर जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। यह बदलाव सिर्फ Phone ऐप तक सीमित नहीं है, बल्कि जल्द ही Google Messages, Contacts, Gmail और Photos जैसे ऐप्स में भी देखने को मिलेगा।

बता दें, अगर आपके पास Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया इंटरफेस मिल सकता है। ऐप सेटिंग्स में जाकर Gestures और Navigation को कस्टमाइज किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल आपके पास पुराने डिजाइन पर वापस जाने का कोई विकल्प नहीं है।

फोन कॉलिंग स्क्रीन बदलाव

Google Phone ऐप नया डिजाइन

Android 16 अपडेट

Google Material 3 redesign

डायलर ऐप इंटरफेस

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News