DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शुरू हुआ आरोग्य क्लिनिक, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का दावा

Jehanabad News: शुरू हुआ आरोग्य क्लिनिक , 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का दावा
InShot_20260817_174637685

जहानाबाद: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के राजा बाजार में आयुष्य क्लिनिक की शुरुआत की गई। क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर संचालक राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि यहां मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ 24 घंटे, सातों दिन इमरजेंसी सेवा देने की व्यवस्था की गई है।

राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि आमतौर पर कई ओपीडी आधारित अस्पतालों में मरीजों को निर्धारित समय तक ही चिकित्सा सुविधा मिलती है। ऐसे में रात के समय अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आयुष्य क्लिनिक में 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीज यहां आकर अपनी स्वास्थ्य समस्या के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा ले सकते हैं।

Digital Women Trust

क्लिनिक में मौजूद जनरल फिजिशियन डॉ. रोशन कुमार ने कहा कि लोग अक्सर सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर खुद ही दवा लेना शुरू कर देते हैं। कई बार मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेना नुकसानदायक भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी छोटी हो या बड़ी, समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा को निर्धारित मात्रा और निर्धारित अवधि तक ही लेना चाहिए।

वहीं, दंत चिकित्सक डॉ. अंकिता गौतम ने बदलती जीवनशैली और तंबाकू जैसे पदार्थों के बढ़ते सेवन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन दांतों और मुंह के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। लोगों को अपने दांतों और मुंह की नियमित जांच करानी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि कम से कम प्रत्येक तीन महीने में दांतों की जांच कराना बेहतर है, ताकि किसी भी समस्या की शुरुआत में ही पहचान कर उसका उपचार किया जा सके।

उद्घाटन समारोह में हुलासगंज मठ के स्वामी हरिरामाचार्य जी महाराज भी पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक के संचालक एवं पूरी टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा को सिर्फ व्यवसाय तक सीमित न रखते हुए सेवा भाव के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने संचालक से गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने तथा सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की।क्लिनिक प्रबंधन का कहना है कि आयुष्य क्लिनिक के माध्यम से जहानाबाद के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरत के समय मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।

Jehanabad News: Ayushya Clinic launched; claims 24-hour emergency services.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़