DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पानी पीने जा रहे व्यक्ति को ओवरटेक कर रही टैंक लॉरी ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: पानी पीने जा रहे व्यक्ति को ओवरटेक कर रही टैंक लॉरी ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
IMG_20250609_131808

जहानाबाद परसविगहा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव के पास  एक टैंक लॉरी की लापरवाही एक सड़क हादसे का कारण बन गई। 50 वर्षीय राजेंद्र यादव, जो सड़क किनारे चापाकल पर पानी पीने जा रहे थे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंक लॉरी किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे राजेंद्र यादव को धक्का मार दिया। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े और घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

Digital Women Trust

डॉक्टरों के अनुसार, राजेंद्र यादव की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि उन्हें शरीर में कई जगहों पर चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस तरह की लापरवाह और तेज रफ्तार गाड़ियों पर सख़्ती से कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Jehanabad News: A person going to drink water was hit by an overtaking tank lorry, admitted to hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़