DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हिंदू साम्राज्य दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज का दिनोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Jehanabad News: हिंदू साम्राज्य दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज का दिनोत्सव धूमधाम से मनाया गया
IMG_20250609_162404

जहानाबाद ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन संपूर्ण हिंदू समाज के लिए गौरव का प्रतीक माना जाता है, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे वर्ष का छठा प्रमुख उत्सव मानते हुए पूरे समाज में साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में आयोजित करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान स्थित सीताराम मंदिर प्रांगण में हुई, जहाँ विभाग कार्यवाह सुनील जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर बौद्धिक (संदेशात्मक व्याख्यान) प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा,

Digital Women Trust

“शिवाजी महाराज का राज्य विस्तार केवल तलवार या युद्ध से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने समाज में आत्मबल और संगठन की भावना को जीवित किया। एक व्यक्ति और सत्ता समाज का भाग्य बदल सकती है, लेकिन इसके लिए समाज को जागृत और संगठित करना अनिवार्य है।”

वहीं नगर कार्यवाह शिवमूर्ति जी ने कहा,

“आज भी हमें शिवाजी महाराज की तरह समाज की जिजीविषा और आत्मविश्वास को जागृत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को उनके चरित्र, साहस और नेतृत्व गुणों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

बौद्धिक सत्र के उपरांत वाहन शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत करना था। शोभायात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर काको मोड़, मलहचक मोड़ होते हुए ठाकुरबाड़ी में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान रास्ते भर देशभक्ति और शिवाजी महाराज के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर नगर के अनेक स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिवाजी महाराज के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birthday celebrated with great pomp on Hindu Empire Day

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़