DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पूर्वी ऊंटा से 9 वर्षीय अक्षय कुमार लापता, परिवार में मचा कोहराम

जहानाबाद, 2 जून 2025 – जिले के पूर्वी ऊंटा मोहल्ला निवासी सत्येंद्र पासवान के 9 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार 2 जून की शाम से अचानक लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, अक्षय अपने ऊंटा स्थित आवास से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद परिजनों ने स्वयं स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 3 जून को टाउन थाना, जहानाबाद में लिखित सूचना दर्ज कराई गई

लापता बच्चे की चिंता में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। परिजनों का कहना है कि अभी तक उन्हें यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चा गुम हुआ है या उसका अपहरण हुआ है

इस घटना की जानकारी मिलने पर एससी/एसटी कर्मचारी संघ, जहानाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई और प्रशासन से इस मामले में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की मांग की।

जहानाबाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। टाउन थाना पुलिस एवं मोबाइल टाइगर टीम विभिन्न इलाकों में पूछताछ और तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्चे की लोकेशन का कोई सुराग मिल सके।

फिलहाल इस मामले में न तो परिजनों को और न ही पुलिस को किसी प्रकार का ठोस सुराग मिल सका है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को अक्षय कुमार से संबंधित कोई जानकारी मिले, तो तुरंत टाउन थाना, जहानाबाद को सूचित करें।

लापता बच्चे का विवरण:

  • नाम: अक्षय कुमार
  • उम्र: 9 वर्ष
  • पिता का नाम: सत्येंद्र पासवान
  • पता: पूर्वी ऊंटा, जहानाबाद

निवेदन: कृपया इस बच्चे की खोज में प्रशासन की मदद करें। कोई जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाने से संपर्क करें।

Jehanabad News: 9-year-old Akshay Kumar missing from East Unta, chaos in the family

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News