DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ए-वन प्रकाशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, 22 विद्यार्थियों को मेडल व पुस्तक देकर बढ़ाया उत्साह

Jehanabad News: ए-वन प्रकाशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, 22 विद्यार्थियों को मेडल व पुस्तक देकर बढ़ाया उत्साह
InShot_20260827_205905896

जहानाबाद। शहर स्थित नवीन केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान में ए-वन प्रकाशन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को मेडल, पेन और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन ए-वन प्रकाशन के जिला इंचार्ज संतोष केशरी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रकाशन के मार्केटिंग हेड विशाल प्रताप सिंह, नवीन केमिस्ट्री के संचालक नवीन सर तथा ए-वन प्रकाशन के ऑनर आकाश जसपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी मेहनत को प्रोत्साहित करना और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

बताया गया कि ए-वन प्रकाशन पिछले 42 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। प्रकाशन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रकाशन के ब्रांड एंबेसडर चर्चित प्रोफेसर के.सी. सिन्हा हैं।समारोह के अंत में अतिथियों ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन को जारी रखें तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन करें।

Jehanabad News: A-One Publications honored meritorious students, boosting their morale by presenting medals and books to 22 students.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़