DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:160 बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सिखाईं सुरक्षा की जरूरी तकनीकें

Jehanabad News:160 बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सिखाईं सुरक्षा की जरूरी तकनीकें
InShot_20260828_061932017

जहानाबाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मकपा में छात्राओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई। विद्यालय में अध्ययनरत करीब 160 बालिकाओं को चार दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने की महत्वपूर्ण तकनीकें सिखाई गईं।

प्रशिक्षण का आयोजन सेल्फ डिफेंस विशेषज्ञ नेहा भारती की देखरेख में तथा विद्यालय के प्राचार्य राम सरन चौधरी के निर्देशन में किया गया। 24 से 27 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न बुनियादी और व्यावहारिक तरीकों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बेसिक पंच एवं ब्लॉक, उक्के बाजा, एनडी जुकी बाजा सहित आत्मरक्षा से जुड़ी कई तकनीकों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी अप्रिय या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में घबराने के बजाय किस तरह सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा की जा सकती है।

विद्यालय में बालिकाओं के लिए प्रत्येक माह चार बार नियमित रूप से आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, साहस और जागरूकता विकसित करना है।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बालिकाओं की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित अभ्यास से छात्राओं में न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि वे खुद को अधिक आत्मविश्वासी और सक्षम भी महसूस कर रही हैं।

Jehanabad News: 160 girls received self-defense training; essential safety techniques were taught.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़