DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: जन्मदिन के अवसर पर 100 से अधिक कंबल वितरित, असहायों को मिली राहत

Jehanabad: More than 100 blankets distributed on the occasion of birthday, helpless people got relief

जहानाबाद के जन औषधि केंद्र संचालक चंदन कुमार ने अपनी माता जी के जन्मदिन को एक खास तरीके से मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर चंदन कुमार और उनके परिवार ने असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच 100 से अधिक कंबल वितरित किए। चंदन कुमार ने बताया कि इस बार उनके माता जी ने सुझाव दिया कि जन्मदिन केवल घर में नहीं मनाया जाए, बल्कि इसे समाज की भलाई के लिए समर्पित किया जाए। परिवार ने मिलकर यह तय किया कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में युवा नेता ऋतुराज कुमार ने भी हिस्सा लिया। चंदन कुमार ने ऋतुराज का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। ऋतुराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम व्यक्तियों को ऐसे सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह कार्य समाज में मानवता की मिसाल है, और हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।” कंबल वितरण कार्यक्रम में चंदन कुमार के माता-पिता ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। परिवार के सदस्यों ने खुद जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। चंदन कुमार ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हर साल जन्मदिन के मौके पर हम इसी तरह समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की कोशिश करेंगे।” कंबल वितरण कार्यक्रम से न केवल गरीबों को राहत मिली, बल्कि यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने परिवार की इस पहल की सराहना की और इसे दूसरों के लिए उदाहरण बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News