
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट 01एवं पार्ट 02 अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट 01तथा पार्ट 2 अंतर्गत मुख्यतः बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर खेत तक सिंचाई का पानी ( जल संसाधन विभाग ) , हर खेत तक सिंचाई का पानी ( लघु जल संसाधन विभाग), हर घर नल का जल ( ग्रामीण), सोलर स्ट्रीट लाइट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ग्रामीण, हर घर नल का जल ( शहरी ) योजनाओं की समीक्षा की गई।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत, 1392 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 863 स्वीकृत और 803 को राशि भुगतान किया गया। 341 प्रक्रियाधीन हैं तथा 188 अस्वीकृत किए गए हैं।यह योजना छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत, 1352 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1218 स्वीकृत और 932 को राशि भुगतान किया गया।286 प्रक्रियाधीन हैं तथा 6 अस्वीकृत किए गए हैं।यह योजना बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत, 7433 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4530 का प्रशिक्षण हेतु शेष है।इनमें 1556 को प्रशिक्षित किया गया तथा 1347 प्रशिक्षणरत है ।यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
जहानाबाद जिले में कुल 16 कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण केंद्र है।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी महाविद्यालय, इंजिनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, कोचिंग सेंटर इत्यादि के छात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय को टैगिंग किया जाए।इसका अनुश्रवण करने हेतु जिला नियोजन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए विगत दो माह से रैंकिंग में सुधार नहीं करने के लिए डी.एस.एम को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा, वैसे प्रशिक्षण केंद्र जो क्षमता से केवल 40 प्रतिशत छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं ,वैसे प्रशिक्षण केंद्र को काली सूची में नाम दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।जिला नियोजन पदाधिकारी को सभी प्रशिक्षण केंद्र के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में कर्मियों की कमी रहने के कारण छात्रों का निबंधन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्य की आवश्यकता को देखते हुए अन्य विभागों से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए लाभार्थियों को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की समुचित मूल भूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 05 प्रशिक्षण केन्द्रों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए और उनकी गुणवत्ता की जांच की जाए।
हर घर नल का जल योजना के तहत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने 249792 लक्षित घरों को आच्छादित किया है। 5481 घरों को नल जल का कनेक्शन देने के लिए निविदा कर माह दिसम्बर, 2024 में एजेंसी को कार्य निर्गत किया गया है।5000 नल जल का कनेक्शन दिया गया है,जिसमें 1500 शेष है। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस योजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और सभी घरों को नल जल का कनेक्शन प्रदान किया जाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












