DW Samachar – Header
BREAKING

Jammu and Kashmir: One army soldier martyred, 3 terrorists gunned down in encounter in Pulwama

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में गुरुवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एक जवान शहीद हो गया है। दोनों … Read more

grenade-attack-on-army-vehicle-in-baramulla-area-6-civilians-injured

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

File Photo

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में गुरुवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एक जवान शहीद हो गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है और अभी भी ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि खुफिया एजेंसियों को हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा।

Digital Women Trust

लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़