DW Samachar – Header
BREAKING

Uttar Pradesh Unlock: Multiplexes, Cinema Halls And Gyms will open from July 5

उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई से खुलने को तैयार हुए मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर और जिम कोरोना संक्रमण की गति को नियंत्रित होते देख उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पाचं जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दे दी है। इसका निर्णय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री … Read more

COVID19 Tamil Nadu government permits 100 % occupancy in cinema halls and multiplexes

उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई से खुलने को तैयार हुए मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर और जिम

COVID19 Tamil Nadu government permits 100 % occupancy in cinema halls and multiplexes

कोरोना संक्रमण की गति को नियंत्रित होते देख उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पाचं जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दे दी है। इसका निर्णय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के अफसरों के साथ चर्चा के बाद लिया है। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कई और अन्य घोषणाएं भी की है।

मुख्य विंदु:
कोविड महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए राज्य के सभी मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्टेडियम को पाचं जुलाई से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति होगी।

Digital Women Trust

प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों “हेल्थ एटीएम” की स्थापना पर विचार किया जाए। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाए। इस संबंध में यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

प्रदेशवासियों को बहुत जल्द पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपहार मिलने जा रहा है। जुलाई, 2018 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब इसके निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के विकास की कार्ययोजना भी तैयार की जाए।

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व, घरौनी और वरासत अभियान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाए। इन कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। कोविड के कारण निराश्रित हुई महिलाओं को अभियान चलाकर उत्तराधिकार लाभ दिलाया जाए। शहरों तथा गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय महिलाओं को ही सौंपी जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़