DW Samachar – Header
BREAKING

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई करारी हार, टीम इंडिया के आखिरी सात खिलाड़ी 34 रन बनाकर आउट हुए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हरा दिया। इसी हार के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई। यशस्वी जायसवाल का दूसरी पारी में जमकर बल्ला … Read more

India's Crushing Defeat Against Australia Last Seven Players Out for Just 34 Runs
India's Crushing Defeat Against Australia Last Seven Players Out for Just 34 Runs

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हरा दिया। इसी हार के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई। यशस्वी जायसवाल का दूसरी पारी में जमकर बल्ला चला, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे।इस हार का सबसे बड़ा कारण थर्ड अंपायर्स का एक विवादित फैसला रहा, जिसमें यशस्वी जायसवाल 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया था, लेकिन रिव्यू पर पर्याप्त सबूत नहीं होने के बावजूद थर्ड अंपायर्स ने उन्हें आउट किया। यशस्वी ने ऋषभ पंत के साथ 88 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा, लेकिन पंत ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद जडेजा और रेड्डी के भी विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए। वे 3 विकेट ले चुके हैं। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन और ट्रैविस हेड को एक-एक विकेट मिले। भारतीय टीम को मेलबर्न में 13 साल बाद पराजय का सामना करना पड़ा है। भारत ने अपने आखिरी सात विकेट 20.3 ओवरों में सिर्फ 34 रन बनाने में गंवाए। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन का खेल 9 विकेट पर 228 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 83.4 ओवर में 234 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 79.1 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई। यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 208 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में भी 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

Digital Women Trust

वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला। इस मैच में हार की वजह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल रहे। ये तीन अनुभवी बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और सोशल मीडिया पर इनको फैंस हार की वजह बोल रहे हैं। रोहित ने दोनों पारियों में क्रमश: 3 और 9 रन बनाए. विरटा ने दोनों पारियों में क्रमश: 36 और 5 रन बनाए, जबकि राहुल ने दोनों पारियों में क्रमश: 24 और 0 रन बनाए। इन तीनों का खबर प्रदर्शन टीम इंडिया की हार की वजह बना। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़