DW Samachar – Header
BREAKING

छठ पूजा के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 250 की, यात्रियों को मिलेगी राहत

Indian Railways to run 250 special trains for Chhath Puja
Indian Railways to run 250 special trains for Chhath Puja

Indian Railways to run 250 special trains for Chhath Puja
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में महापर्व छठ पूजा शुरू होने के बाद घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए ट्रेनों की संख्या और बढ़ा दी है। इस मामले पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने छठ महापर्व को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे इस खास मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर पहुंचाने के लिए 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुल 211 ट्रेनों की शुरुआत पहले की थी। यह ट्रेनें कुल 2,561 फेरे लगाने वाली थीं। अब रेलवे मंत्री ने बताया है कि इस स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाकर 250 कर दिया गया है। यह सभी ट्रेनों कुल मिलाकर 2,614 फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने सभी लोगों को छठ महापर्व का बधाई भी दी।‌‌ इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे फेस्टिव सीजन में रेलवे ने कुल 36 लाख से ज्यादा एक्स्ट्रा बर्थ देश भर में यात्रियों को प्रदान करने के लिए काम किया है। आपको बता दें कि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह चार दिन का त्योहार होता है। इस साल यह त्योहार 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। पहले दिन यानी आज नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होता है।‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़