DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 24 जनवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

ष

आज आप रिलैक्स महसूस करेंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के विवाद से दूर रहें।

मिथुन

आज का दिन आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आप से जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में जो निवेश किया है, उसका सफल परिणाम आपको अब मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कुछ बातों के कारण नोकझोंक हो सकती है।

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आपको हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप संभल कर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आपके विरोध में कोई बड़ा कार्य खुल सकता है, जिस कारण आपके कार्य में गिरावट महसूस होगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

कन्या

आज आप कहीं बाहर फ्रेंड सर्किल में मिलने जा सकते हैं। हो सकता है अपने फ्रेंडों के साथ आप कहीं बाहर के टूर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है, जिस कारण आर्थिक तौर से आप मजबूत होंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार सुन सकते हैं।

तुला

आज के दिन आप थोड़ा संभल कर रहें। किसी को समझाना आज भारी पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचें। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई बड़ा पार्टनर सहयोगी मिल सकता है, जिस कारण सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक

आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह से हो सकता है आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या परिवार में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि के झगड़े में आप उलझ सकते हैं।

धनु

वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना की संभावना हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़ों के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

मकर

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे विवाद के माहौल में परिवर्तन आएगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़