DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 25 मार्च 2023

Digital Women Trust

दिन : शनिवार

मेष राशि : आज का दिन सफलता देने वाला साबित होगा। आज आपको हर कार्य में एक के बाद एक सफलता मिलेगी, जिससे आपका उत्साह भी सातवें आसमान पर रहेगा, लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के अध्ययन के लिए कुछ नई किताबें खरीदनी पड़ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। आज आलस्य का त्याग करना होगा। आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन शाम के समय आपके कुछ शत्रु मजबूत होते दिखाई देंगे, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन राशि : आज काफी व्यस्तता में बीतेगा। संतान के करियर को लेकर विशेष भागदौड़ कर सकते हैं, विदेश से व्यापार करने वालों को आज विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को श्रृंगार का कोई सामान उपहार में दे सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपको मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए कानून के शिकंजे में रहने वाला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह आज फिर सिर उठाएगा जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। गैर जरूरी खर्च की वजह से आपके जमा धन में कमी आ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि : आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे, लेकिन आपका काफी खर्च भी इस पर हो सकता है। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेन-देन से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपके फैसले का पूरा समर्थन करेंगे। आज बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

कन्या राशि : आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने घर में कोई नया जरूरी सामान ला सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपके भाई की सलाह से आपके व्यापार को नया जीवन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको किसी भी मामले में नहीं फंसना चाहिए। अपने काम पर फोकस और दूसरों के मामले में न बोलें। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे। शाम का समय आप अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में बिताएंगे।

वृश्चिक राशि : सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन सलाह किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें। आपकी संतान को आज कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जो आपकी परेशानी बन सकती है। लंबे समय से यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूरी हो जाएगी।

धनु राशि : आज का दिन बहुत शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कोई निवेदन कर सकते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाह से जुड़ी कोई बात हो सकती है। जीवनसाथी आज आपसे कहीं जाने की बात कर सकता है। लव लाइफ मजबूत होगी। पढ़ाई में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि : आज आप घर में दैनिक जरूरतों की कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार में भी लाभ होगा। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज ससुराल पक्ष से संबंधों में दरार आ सकती है इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशि : आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी संतान के लिए कोई ऐसा उपहार ला सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे बात करके आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज माता-पिता की सेवा करने का सहयोग मिलेगा।

केमीन राशि : संतान के भविष्य की चिंता कम होगी
मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। संतान को धर्म के कार्यों में लगा देखकर प्रसन्नता होगी। आज आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई-बहनों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन आप चिंता न करें। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़