DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 18 मार्च 2023

Digital Women Trust

दिन – शनिवार

मेष राशिफल: आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला है। आज आपको परिश्रम का शुभ परिणाम शनि कृपा से प्राप्त होगा। आज का दिन धन के मामले में भी काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर भी आप नियंत्रण रख पाएंगे जिससे आपका बजट संतुलित बना रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग हासिल होगा। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। माता-पिता से आशीर्वाद मिलेगा, तीर्थयात्रा का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको अपने किए गए काम पर काफी गर्व महसूस होगा। आपको आज अपने कार्यों के लिए लोगों से प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार में नए-नए आइडिया अपनाएंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल : आज का दिन सामान्य से निम्न रहने की आशंका है। आज आपका अपने भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। क्योंकि, अपशब्द आपके रिश्ते में गहरी दरार पैदा कर सकते हैं। शत्रु पक्ष की साजिशें भी आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता के बल पर समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज खत्म हो जाएगा। इन सब परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल: आज का दिन बड़ी सफलता दिलाने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसे पाने की आपकी प्रबल इच्छा थी। अगर आप कारोबार में कुछ नई योजनाएं लाने की सोच रहे थे तो आज उनकी शुरुआत हो सकती है, जिससे कारोबार को नई गति मिलेगी। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में है आज उन्हें इस दिशा में कुछ कामयाबी हासिल हो सकती है। आज संतान को मेहनत के बल पर सम्मान मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल: आज सभी कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आज अपनी कोई बात किसी दूसरे को न बताएं वरना आपको हानि हो सकती है। हालांकि, आज अपने कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिनिधियों को कई चुनौतियां देंगे। आज का दिन भाग्य वृद्धि का भी है। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपका जीवनसाथी खुश होगा और आपका लव रिलेशन मजबूत होगा।

कन्या राशिफल: आज का दिन कला और लेखन के क्षेत्र में प्रदर्शन करने के अच्छे मौके देगा। आज आपके मन से हर तरह की निराशा खत्म होगी। लंबे समय से आपके काम में जो रुकावट आ रही हैं आज उन सभी से आपको मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

तुला राशिफल: आज किसी बहुत ही जरुरी काम को करने में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कामों में भी सफलता दिलाने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने भविष्य को लेकर जो चिंताएं सता रही थी वह सभी समाप्त होंगी। आज आप घर के सामान की खरीदारी के लिए काफी खर्च भी कर सकते हैं। हालांकि, आज का दिन निवेश के मामले में काफी अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृश्चिक राशिफल: आज अपने व्यवहार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। साथ ही आज आपको ऐसा महसूस होगा की आपके बहुत से काम अधूरे ही हैं। आज आपके सामने कई तरह की परेशानियां भी आ सकती है। हालांकि, आप अपनी परेशानियों को कम करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आपके मन को शांति। विद्यार्थी यदि कहीं प्रवेश लेने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

धनु राशिफल: आज अपनी माता का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपकी माता को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। इसलिए सावधान रहें। दोस्तों के सहयोग से आपकी शाम अच्छे माहौल में बीतेगी और आप हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर राशिफल: आज काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। हालांकि, आज आप किसी बड़े लाभ के लिए काफी भागदौड़ करेंगे। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आज आपके सभी काम एक-एक करके पूरे होंगे जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर स्नेह आपको मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय जरूर निकाल पाएंगे।

कुंभ राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के नए रास्ते भी आपको प्राप्त होंगे। हालांकि,आज आप काफी ज्यादा बिजी रहने वाले हैं। आपके विरोधी भी इस समय आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। जिस वजह से आप अपने रास्ते से थोड़ा भटक सकते हैं। लेकिन, आपको अपनी बुद्धि के बल पर अपने शत्रुओं का सामना करना होगा।

मीन राशिफल: आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आपके काम बनते नजर आ रहा है। आज का दिन आपके व्यापार और व्यवसाय के लिए बड़े लाभ का दिन है। आज आपको कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना है तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपका मन बहुत प्रसन्न महसूस होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़