DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 15 जनवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – बुधवार

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूरा होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ

आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं, आज कोई भी डिसीजन न लें।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं।

कर्क

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न चित रहेगा। आज आपका धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है, घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष गेट्स का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, आज भविष्य के लिए आप कोई बड़ी निधि निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। साथ ही परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपका मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें, परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपकी सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। साथ ही पुराने किसी विवाद में न्यायालय पक्ष से आपको विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, परिवार के लिए आज स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र के में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा।

मीन

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज किसी बड़े कार्य क्या मन में विचार बना सकते हैं, लेकिन अभी उसके शुरू होने का समय नहीं आया। आज किसी परिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपकी बड़ी भूल होगी। आज आपके पैसे फंस सकते हैं। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में किसी से मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़